मुंबई: अभिनेत्री तारा अलीशा ने आई.ए. सिद्दीकी की पहली फिल्म 'आई एम मिस्टर मदर' की सराहना की है। यह फिल्म एक पुरुष की गर्भावस्था के बारे में है।
सोमवार शाम 'आई एम मिस्टर मदर' की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें तारा व कई अन्य सिनेहस्तियां पहुंचीं।
तारा ने आईएएनएस को बताया, "मैं बहुत हैरान हूं। फिल्म इस पर चितन करती है कि जब एक महिला गर्भवती होती है और एक नई जिंदगी को जन्म देती है, तो कैसे जूझती है। यह बहुत ही दिल छूने वाला क्षण है। निर्देशक आई.ए. सिद्दीकी और टीम ने पुरुष गर्भावस्था पर एक भावनात्मक फिल्म बनाई है, जो देखने लायक है।"
उन्होंने कहा, "यह हास्य फिल्म नहीं है..मैं उन सबको उनकी फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"
राजू के. सोनटक्के निर्मित 'आई एम मिस्टर मदर' जून में रिलीज होने की संभावना है।