1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अकेली और खुश हूं: तृषा कृष्णन

अकेली और खुश हूं: तृषा कृष्णन

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2015 10:51 am IST,  Updated : May 09, 2015 08:24 am IST

चेन्नई: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने पुष्टि की है कि वह फिलहाल किसी रिश्ते में नहीं हैं और अकेली होकर खुश हैं। उनकी इस साल की शुरुआत में व्यवसायी-फिल्म निर्माता वरुण मनियान से सगाई

अकेली और खुश हूं- India TV Hindi
अकेली और खुश हूं

चेन्नई: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने पुष्टि की है कि वह फिलहाल किसी रिश्ते में नहीं हैं और अकेली होकर खुश हैं। उनकी इस साल की शुरुआत में व्यवसायी-फिल्म निर्माता वरुण मनियान से सगाई हुई। तृषा ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, "मुझे लेकर लगाए जा रहे हजार कयासों पर हंसी आई। इन कयासों को सांस लेने दो। खुश, अकेली और शुक्रगुजार हूं।"

पिछले कुछ सप्ताहों से ऐसी अफवाहें हैं कि तृषा की सगाई टूट गई है।

हालांकि, इस बारे में न तृषा और न वरुण की ओर से ही कोई टिप्पणी आई है। सगाई टूटने की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

तृषा की झोली में फिलहाल चार दक्षिण भारतीय फिल्में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन