1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों 1 महीने से लिक्विड डाइट पर हैं विवेक ओबेरॉय

आखिर क्यों 1 महीने से लिक्विड डाइट पर हैं विवेक ओबेरॉय

 Published : Aug 03, 2016 07:05 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 07:53 pm IST

विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राय' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है।

vivek- India TV Hindi
vivek

मुंबई: अभिनेता विवेक ओबेरॉय पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ग्रेड ग्रैंड मस्ती' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इस फिल्म के बाद अब वह अपनी आगली को सुर्खियों में छा गए हैं। विवेक जल्द ही एक्शन फिल्म राय में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर अपनी अागामी फिल्म 'राय' का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। यह पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय की लाइफ पर बेस्ड है। विवेक ओबेरॉय को आगामी गैंगस्टर फिल्म 'राय' के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए 18 किलोग्राम वजन घटाना है। उनका कहना है कि वजन घटाने-बढ़ाने के लिए सही प्रक्रिया जरूरी है। फिल्म के प्रारंभिक दृश्य में विवेक को अपने युवा अवतार के लिए वजन घटाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़े:-

विवेक ओबरॉय ने कहा कि कभी-कभी शारीरिक परिवर्तन भूमिकाओं के लिए आवश्यक है। विवेक का मानना है, "कलाकार के रूप में, हमें कुछ भूमिकाओं के लिए शारीरिक रूप से खुद को बदलने की जरूरत होती है। मेरे लिए वजन बढ़ाना-घटाना नहीं, बल्कि सही प्रक्रिया जरूरी है, जिसका प्रभाव आगे चलकर न पड़े।" विवेक के एक करीबी सूत्र ने कहा कि 'साथिया' का यह अभिनेता लगभग एक महीने से तरल पदार्थ ले रहा है।

सूत्र ने बताया, "विवेक के आहार विशेषज्ञ ने ट्रेनिंग शुरू होने से पहले उन्हें बहुत-सारा गर्म पानी, जूस और हर्बल लिक्विड पीने के लिए कहा है।" विवेक राम गोपाल वर्मा की 'राय' में पूर्व अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में विवेक पहली बार नकारात्मक किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन