1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब कौन सी नई भाषा सीखने वाले है विवेक ओबेरॉय

अब कौन सी नई भाषा सीखने वाले है विवेक ओबेरॉय

 Published : May 26, 2017 02:59 pm IST,  Updated : May 26, 2017 02:59 pm IST

विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म तमिल फिल्म 'विवेगम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विवेक के बारे में कहा जाता है कि वह फिल्मों में काम करने के लिए भाषा को दीवार के तौर नहीं देखते हैं और वह जल्दी तथा आसानी से किसी भी भाषा...

vivek- India TV Hindi
vivek

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म तमिल फिल्म 'विवेगम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विवेक के बारे में कहा जाता है कि वह फिल्मों में काम करने के लिए भाषा को दीवार के तौर नहीं देखते हैं और वह जल्दी तथा आसानी से किसी भी भाषा पर पकड़ बना लेते हैं। विवेक ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मैं अपनी पहली तमिल फिल्म 'विवेगम' की शूटिंग अजित कुमार के साथ कर रहा हूं, जो दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के सुपरस्टार हैं। 120 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग हमने यूरोप में की है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या भाषा सीखने को लेकर कोई दिक्कत हुई तो विवेक ने कहा, "मुझे भाषा सीखना आसान लगता है। मैं जल्द ही इन्हें सीख जाता हूं। मैंने एक तेलुगू फिल्म की..मैंने 'रक्त चरित्र' हिंदी और तेलुगू में की और यह बहुत सहज था और अब तमिल फिल्म में काम करना भी मजेदार है।" Video: जब नन्हें आहिल ने मामू सलमान खान को बॉक्सिंग में दी मात

विवेक ने अजित के साथ काम करने को बेहतरीन अनुभव बताया। फिल्म 'विवेगम' में काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन भी हैं। फिल्म के निर्देशक शिवा हैं। अभिनेता के मुताबिक, 'विवेगम' अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जासूसी फिल्म है। विवेक फिलहाल अपनी फिल्म 'बैंक चोर' के प्रचार में व्यस्त हैं। बंपी निर्देशित यह फिल्म 16 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन