1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक ओबरॉय ने दिया BMC विवाद में फंसे कपिल शर्मा का साथ

विवेक ओबरॉय ने दिया BMC विवाद में फंसे कपिल शर्मा का साथ

 Published : Sep 16, 2016 07:04 pm IST,  Updated : Sep 16, 2016 07:04 pm IST

कपिल शर्मा पिछले काफी दिनों से बीएमसी में भ्रष्टाचार के विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसे लेकर अभिनेता विवेक ओबरॉय का कहना है कि...

vivek- India TV Hindi
vivek

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा पिछले काफी दिनों से बीएमसी में भ्रष्टाचार के विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसे लेकर अभिनेता विवेक ओबरॉय का कहना है कि उन्हें हास्य कलाकार कपिल शर्मा में कुछ भी गलत नहीं लगा और न ही बीएमसी में भ्रष्टाचार पर किए गए उनके ट्वीट ने किसी प्रकार का विवाद खड़ा किया है। विवेक का कहना है कि उन्हें कपिल कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान लगते हैं।

इसे भी पढ़े:-

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस तक पहुंचने के लिए विवेक की मदद ली। कपिल ने हाल ही में नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत ट्वीट के जरिए की थी।

'द कपिल शर्मा शो' के मेजबान कपिल ने अपने ट्वीट में कहा था कि वह पिछले पांच साल से प्रतिवर्ष 15 करोड़ रुपये कर अदा कर रहे हैं और अब भी उन्हें अपने कार्यालय के काम को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम के एक अधिकारी को 5,00,000 रुपये की रिश्वत देने को कहा गया था।

विवेक ने कपिल की मदद के लिए अपने राजनीतिक संपर्को का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने निजी अनुभवों के कारण उनकी परेशानी जानता हूं और इसलिए मैंने उनकी मदद करने के बारे में सोचा और करूंगा।"

अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कपिल का मानवीय रूप देखा है। उन्होंने कहा, "मैंने कैंसर से जूझ रहे बच्चों की वित्तीय सहायता के लिए काम किया है और काफी साल से इस ओर काम कर रहा हूं।" विवेक ने कहा कि कपिल ने स्वयं आकर उनसे कहा कि वह इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन