नई दिल्लीः बॉलीवुड के तीन सबसे बड़े खान में शाहरुख और सलमान तो कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं जैसे, करन-अर्जुन, कुछ कुछ होता है, हम तुम्हारे है सनम। वहीं सलमान और आमिर भी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ मिलकर लोगों को हंसा चुके हैं।
शाहरुख और आमिर को एक ही फिल्म में देखने की लोगों की तमन्ना अभी अधूरी है। लेकिन एक चौकाने वाला द्रश्य सामने आया है जिसमें ये दोनों सुपरस्टार एक फिल्म में साथ अदाकारी करते हुए देखें गए है।
आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म 'पहला नशा' में ये दोनों स्टार्स लगभग 2 मिनट लंबे सीन में साथ नज़र आ रहे हैं।
इस फिल्म के लीड एक्टर थे दीपक तिजोरी वहीं पूजा भट्ट और रवीना टंडन फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियां थीं।
अगले पेज पर देखें वीडियो-