1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. दिग्गज अमेरिकी टॉक शो लीजेंड लैरी किंग का निधन, कुछ दिन पहले हो गए थे कोरोना संक्रमित

दिग्गज अमेरिकी टॉक शो लीजेंड लैरी किंग का निधन, कुछ दिन पहले हो गए थे कोरोना संक्रमित

 Published : Jan 23, 2021 08:15 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 08:15 pm IST

दुनियाभर के नामचीन राजनेताओं तथा फिल्मी सितारों का साक्षात्कार लेने वाले प्रसिद्ध टीवी प्रस्तोता लैरी किंग का शनिवार को निधन हो गया।

Larry King- India TV Hindi
Larry King Image Source : TWITTER/@KINGSTHINGS

दुनियाभर के नामचीन राजनेताओं तथा फिल्मी सितारों का साक्षात्कार लेने वाले प्रसिद्ध टीवी प्रस्तोता लैरी किंग का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। किंग द्वारा सह-स्थापित स्टूडियो तथा नेटवर्क 'ओरा मीडिया' ने ट्वीट किया कि किंग का लॉस एंजिलिस के सेडार्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में निधन हो गया है। 

किंग के निधन का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन सीएनन ने इससे पहले खबर दी थी कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किंग ने अपने करियर में लगभगर 50 हजार साक्षात्कार लिये। 

साल 1995 में उन्होंने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात, जॉर्डन के किंग हुसैन तथा इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन के साथ मध्य-पूर्व शांति सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। उन्होंने अपने करियर में दलाई लामा, एलिजाबेथ टेलर, मिखाइल गोर्बाचेव, बराक ओबामा, बिल गेट्स तथा लेडी गागा समेत कई नामचीन हस्तियों के भी साक्षात्कार लिये थे।

(इनपुट/पीटीआई)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन