बॉर्डर लाइन पर है शुगर लेवल तो इन चीजों से कोसों दूर रहें, नहीं होगी डायबिटीज
बॉर्डर लाइन पर है शुगर लेवल तो इन चीजों से कोसों दूर रहें, नहीं होगी डायबिटीज
Borderline Diabetes Diet: शुगर लेवल अगर बॉर्डर लाइन पर है तो डाइट का खास ख्याल रखें। खाने से कुछ चीजों को हटाने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे डायबिटीज का खतरा कम होगा। जानिए बॉर्डर लाइन पर ब्लड शुगर होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
Published : Oct 13, 2025 12:45 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 12:45 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बॉर्डर लाइन डायबिटीज खतरे की घंटी है। इसे प्रीडायाबिटीज कंडीशन के नाम से जाना जाता है। अगर आपका ब्लड शुगर बॉर्डर लाइन पर आता है तो तुंरत अपनी डाइट में बदलाव करें। खाने पीने और कुछ आदतों में बदलाव करके शुगर लेवल को मेनटेन किया जा सकता है। डाइटिशियन स्वाति सिंह ने बताया प्री डायबिटिक को क्या नहीं खाना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
अगर शुगर लेवल नॉर्मल से ज्यादा है तो आपको तुरंत कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम कर देना चाहिए। कार्बोहाइड्रेडट से शरीर को ग्लूकोज मिलता है। जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। खासतौर से रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे सफेद चावल और व्हाइट ब्रेड से दूर रहें। इसकी जगह आपको ब्राउन राइस, साबुत अनाज का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
बॉर्डर लाइन पर डायबिटीज होने पर सोडा, फलों का जूस और मीठे ड्रिक्स का सेवन कम करें। ये चीजें तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाती है। इसलिए इनके सेवन से एकदम दूर रहें। इनकी जगह हर्बल टी, ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी और ज्यादा पानी शामिल करें।
4/5Image Source : Freepik
शुगर बढ़ने पर आपको प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। इन चीजों में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए चिप्स, बिस्किट, नमकीन और दूसरे पैकेट बंद फूड से आपको तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
शुगर लेवल बॉर्डर लाइन पर पहुंच गया है तो आज से ही आलस छोड़ दें। रोजाना 10 हजार कदम पूरे करें। खाने के बाद तुरंत न बैठें बल्कि कुछ देर वॉक जरूर करें। खाने में ताजा फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।