बेकिंग सोडा से मुंहासें और पिग्मेंटेशन की होगी छुट्टी, जानें स्किन केयर में कैसे करें इस्तेमाल?
बेकिंग सोडा से मुंहासें और पिग्मेंटेशन की होगी छुट्टी, जानें स्किन केयर में कैसे करें इस्तेमाल?
बेकिंग सोडा एक साथ कई लाभ प्रदान करता है। यह स्किन को खूबसूरत बनाने में भी बेहद फायदेमंद है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा संबंधी कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। तो, चलिए जानते हैं स्किन केयर में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कैसे करें?
Published : Feb 23, 2025 07:04 pm IST, Updated : Feb 23, 2025 07:04 pm IST
1/5Image Source : SOCIAL
घर में आसानी से मिलने वाला बेकिंग सोडा एक साथ कई लाभ प्रदान करता है। चाहे वह केक को मुलायम बनाने के लिए हो, दांतों को तुरंत सफेद करना हो या किचन टॉप को साफ करना हो इसका इस्तेमाल हर जगह किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्किन को खूबसूरत बनाने में भी बेहद फायदेमंद है। आप जानकर हैरान होंगे लेकिन बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा संबंधी कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। बेकिंग सोडा स्किन एक्ने से लेकर सन टैन से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। तो, चलिए जानते हैं स्किन केयर में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कैसे करें?
2/5Image Source : social
अगर आप पिग्मेंटेशन से परेशान हैं तो बेकिंग सोडा आपके लिए फायदेमंद है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें। अपने चेहरे को गीला करें और दाग-धब्बों पर लगाएं। धीरे से मसाज करें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से धो लें और सूखने दें। दाग-धब्बे खराब होते हैं। बेकिंग सोडा और नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा का रंग हल्का होता है और यह एक समान रंगत देती है।
3/5Image Source : social
बेकिंग सोडा में मौजूद एंटीसेप्टिक और सूजन-रोधी गुण स्किन के एक्ने को हटाने में फायदेमंद हैं। यह मुंहासों के लालिमा और सूजन को भी कम करता है। बेकिंग सोडा मृत त्वचा को साफकर चमकदार रंगत प्रदान करता है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा 1 चम्मच सादा को मिलाकर पेस्ट बना लें। अपना चेहरा गीला करें और इसे मुंहासे और अन्य प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। इसे तीन मिनट के लिए छोड़ दें और चेहरे को गर्म पानी से धो लें। फिर ठंडे पानी से धो लें और सूखने दें।
4/5Image Source : social
अगर गर्दन बहुत ज़्यादा डार्क है और लाख कोशिशों के बाद भी डार्कनेस नहीं खत्म हो रही तो आप एक बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा और गुलाब जल त्वचा को गोरा करने वाले एजेंट के रूप में काम करते हैं और इनके लगातार इस्तेमाल से गर्दन पर चमक आती है। 1 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे मास्क की तरह गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पानी से धो लें। जब तक त्वचा की रंगत बेहतर न हो जाए, इसे हफ्ते में तीन बार लगाएं।
5/5Image Source : social
बेकिंग सोडा एक प्रभावी प्राकृतिक डिओडोरेंट है जो गंध को बेअसर करने में मदद कर सकता है और आपको पूरे दिन तरोताजा महसूस कराता है। इसकी क्षारीय प्रकृति आपकी त्वचा के पीएच को संतुलित करने में मदद करती है, जिससे गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया की वृद्धि कम होती है।