1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. अनुष्का के पहले इस पर दिल-ओ-जान से फ़िदा थे कोहली

अनुष्का के पहले इस पर दिल-ओ-जान से फ़िदा थे कोहली

Written By: India TV Sports Desk
Published : May 24, 2016 12:41 pm IST,  Updated : May 26, 2016 10:04 am IST
इंडियन क्रिकेट के पोस्टर बॉय विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी किसी से छुपी नही है। दोनों कभी विदेश की सरज़मीं पर तो कभी पार्टी में साथ देखे जाते हैं। अभी हाल ही में IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की एक मैच में जीत के बाद पार्टी रखी गई थी जिसमें अनुष्का ने भी शिरकत की थी। वैसे बीच में दोनों के बीच मनमुटाव की भी ख़बरें आई थी जो बाद में निराधार साबित हुईं।
1/6

कोहली और अनुष्का का प्रेम प्रसंग दो साल पुराना है और जितना अनुष्का उनकी दीवानी हैं उतना ही विराट कोहली भी उनके दीवाने हैं और अपने प्रेम का इज़हार करने में कभी नहीं चूकते। लेकिन शायद आपको हैरानी होगी कि बॉलीवुड में अनुष्का कोहली का पहला प्यार नहीं हैं। कोहली अनुष्का के पहले एक ऐसी हीरोईन के दीवाने थे जिसके सब दीवाने थे।
2/6

दरअसल कोहली अनुष्का के पहले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को दिल-ओ-जान से चाहते थे। दीवानगी का ये आलम था कि विराट ने अपने कमरे की दीवारों पर करिश्मा कपूर की बहुत सारी तस्वीरें लगा रखी थी।
3/6

विराट करिश्मा को लेकर इस हद तक दीवाने थे कि वे करिश्मा को इम्प्रेस करने के लिए अपना हुलिया बदलते रहते थे।
4/6

करिश्मा जब बॉलीवुड की टॉप हीरोईन थी यानी 90 के दशक में तब विराट दस साल के भी नहे थे। करिश्मा ने 91 में जब पहली फ़िल्म की तब कोहली सिर्फ तीन साल के थे।
5/6

आज कोहली 28 साल के हैं जबकि करिश्मा कपूर 40 पार कर चुकी हैं और दो बच्चों की मां हैं।
6/6

Advertisement