Google ने दिखाई Android 16 की पहली झलक, डिजाइन के साथ प्राइवेसी में होगा बड़ा अपग्रेड
Google ने दिखाई Android 16 की पहली झलक, डिजाइन के साथ प्राइवेसी में होगा बड़ा अपग्रेड
Google ने अपने अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का फर्स्ट लुक रिवील किया है। कंपनी ने अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिए अपकमिंग एंड्रॉइड और वियर ओएस की झलक दिखाई है।
Published : May 14, 2025 01:25 pm IST, Updated : May 14, 2025 01:25 pm IST
1/5Image Source : FILE
Google ने Android 16 की पहली झलक दिखा दी है। गूगल ने अपने अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के डिजाइन से लेकर प्राइवेसी फीचर्स को अपग्रेड करने का काम किया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को 20-21 मई को आयोजित होने वाले Google I/O में पेश किया जाएगा। इसके अलावा गूगल ने WearOS को भी रीडिजाइन किया है।
2/5Image Source : FILE
Google CEO सुंदर पिचाई ने Android 16 और WearOS के मटीरियलिस्टिक डिजाइन चेंज के बारे में अपने आधिकारिक X हैंडल से जानकारी दी है। साथ ही, कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Android 16 की पहली झलक दिखाई है। गूगल का यह अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम नए मटीरियल 3 एक्सप्रेसिव एनिमेशन के साथ आएगा।
3/5Image Source : FILE
ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, इसके नोटिफिकेशन पैनल में आपको यह बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी ने कई नोटिफिकेशन आइकन को भी बदल दिया है। नोटिफिकेशन पैनल को स्लाइड करने पर बैकग्राउंड ब्लर हो जाएगा। साथ ही, इसमें आइकन की डेप्थ देखी जा सकती है। स्लाइड करने के बाद भी आपको पता चलेगा कि आपने कौन सा ऐप बैकग्राउंड में ऑन किया है।
4/5Image Source : FILE
इसके अलावा Android 16 के कलर थीम्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। गूगल ने इसमें और डायनैमिक कलर को जोड़ा है। साथ ही, इसमें क्विक सेटिंग्स को कस्टमाइज करने का ऑप्शन भी मिलेगा। यही नहीं, नए नोटिफिकेशन को आप मिस न कर पाएं इसके लिए चुनिंदा ऐप्स के लिए नोटिफिकेशन ट्रैकिंग फीचर दिया जाएगा।
5/5Image Source : FILE
प्राइवेसी की बात करें तो नए Android 16 में आपको पिछले ऑपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले बेहतर प्राइवेसी फीचर मिलेगा। आप अपने डिवाइस की प्राइवेसी को और बेहतर कर पाएंगे। बायोमैट्रिक्स के साथ-साथ आपको पासकी के जरिए डिवाइस में साइन-इन करने का ऑप्शन मिलेगा। आप एक ही डिवाइस में मल्टीपल प्रोफाइल इंटरफेस सेट कर पाएंगे।