1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat News: गुजरात के महिसागर जिले में बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ी, डीएम बोले- दोबारा स्थापित करेंगे मूर्ति

Gujarat News: गुजरात के महिसागर जिले में बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ी, डीएम बोले- दोबारा स्थापित करेंगे मूर्ति

 Reported By: Nirnaya Kapoor, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Sep 25, 2022 06:16 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 06:17 pm IST

Gujarat News: गुजरात के महिसागर जिले के कडाना डैम पर स्थापित आदिवासी समाज में भगवान की तरह पूजे जाने वाले क्रान्तिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ने की घटना सामने आई है।

Miscreants vandalizes Birsa Munda's statue in Gujarat- India TV Hindi
Miscreants vandalizes Birsa Munda's statue in Gujarat Image Source : INDIA TV

Gujarat News: गुजरात के महिसागर जिले के कडाना डैम पर स्थापित आदिवासी समाज में भगवान की तरह पूजे जाने वाले क्रान्तिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ने की घटना सामने आई है। महिसागर कलेक्टर ने कहा मूर्ति को पुरे सम्मान के साथ दोबारा स्थापित किया जायेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

महिसागर डीएम ने दिया कड़ी कार्यवाही का भरोसा

बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर महिसागर कलेक्टर ने एक बयान भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि महिसागर जिले के कडाना डैम पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा खंडित हो गई है। इसको लेकर आदिवासी समाज में रोष भी है। महिसागर डीएम ने कहा कि इसको लेकर विस्तृत जांच भी की जाएगी और साथ में महिसागर के कलेक्टर होने के नाते मैं अदिवासी भाई-बहनों और गुजरात महिसागर की तमाम जनता को इस बात से आश्वस्त करता हूं कि बहुत जल्द ही इस प्रतिमा को फिर से वहीं पर पुनर्स्थापित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि किसी भी हालत में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

मध्य प्रदेश में हुआ था बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर विवाद
वहीं करीब दो हफ्ते पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा को लेकर विवाद हो गया था। शिवपुरी के पिछोर में चंदेरी मार्ग के नया चौराहे पर कुछ अज्ञात लोगों ने रातों-रात बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगा दी थी। सुबह जब कुछ राहगीर इस चौराहे से होकर गुजरे तब एकाएक प्रतिमा को चौराहे पर देखा। इसके बाद प्रतिमा लगाने की सूचना पिछोर थाना पुलिस सहित प्रशासन को मिली, तो वह मौके पर पहुंचे। प्रशासन मौके पर पहुंचा तो देखा कि मौके पर कई आदिवासी भी मौजूद थे। 

नशे में धुत युवक ने गांधी की प्रतिमा तोड़ी थी
वहीं इससे पहले मार्च के महीने में उत्तर प्रदेश के भदोही शहर स्थित कोतवाली इलाके के इंदिरा मिल चौराहे पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया था। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया था कि एक युवक बाइक से आया और चौराहे पर अपनी बाइक खड़ी कर वहां काफी देर तक अजीबोगरीब हरकत करता रहा, फिर उसने आठ फ़ीट की ऊंचाई पर लगी बापू (महात्‍मा गांधी) की प्रतिमा को हिलाकर नीचे गिरा दिया, जिससे संगमरमर की प्रतिमा टूट गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।