1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, दूर रहेंगी बीमारियां

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, दूर रहेंगी बीमारियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2021 06:01 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 06:01 pm IST

किसी भी बीमारी से बचने के लिए बॉडी की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसलिए, डाइट में ऐसी चीजें लेनी चाहिए जिनसे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सके।      

immunity booster diet - India TV Hindi
इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए डाइट  Image Source : INSTAGRAM/ANNLOUISEGITTLEMAN

बदलता हुआ मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। लेकिन, अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत है तो आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। खासकर कोरोना काल में इसकी अहमियत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए डॉक्टर्स विटामिन-सी वाले फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। वहीं, कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए कई शोध किए गए हैं, जिनमें इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर गहन अध्ययन किए गए हैं। इसी कड़ी में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने एक रिपोर्ट जारी किया है। इसमें इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाले चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप भी अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। 

Weight Loss Tips: वजन घटाने में मददगार है ये Vegetarian Diet, इस तरह से करें फॉलो

इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें- 

विटामिन-ए

यह आंतों और रेस्पिरेटरी सिस्टम को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा विटामिन-ए आंखों के लिए की काफी अच्छा होता है। साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गाजर, शकरकंद, ब्रोकली, पालक और लाल शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। 

यूरिक एसिड को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें गर्मियों में मिलने वाले ये फल, जल्द दिखेगा असर

विटामिन-सी

विटामिन-सी खट्टे फलों में  ज्यादा पाया जाता है। इसके लिए रोजाना अपनी डाइट में नींबू, संतरे, अंगूर, स्ट्राबेरी, पालक और ब्रोकली जैसे फलों और सब्जियों को शामिल करें। चूंकि विटामिन-सी का उत्सर्जन नहीं होता है और ना ही इसे स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए विटामिन-सी का रोजाना सेवन जरूरी है। विटामिन-सी सप्लीमेंट्स का सेवन बिल्कुल ना करें।

Mosambi Juice Health Benefits: सेहत के लिए काफी फायदेमंद है मौसमी का जूस, इन बीमारियों से करेगा बचाव

विटामिन-ई

इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर को संक्रमण के हमले से बचाता है। चिकित्सा क्षेत्र में विटामिन-ई का इस्तेमाल त्वचा के लिए किया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण भी पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

गर्मियों में भिंडी के सेवन से सही रहता है डाइजेशन और आंखों की रोशनी, जानें अन्य फायदे

शरीर में विटामिन C की कमी से होने वाली परेशानियां को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

हाई बीपी, शुगर और डायबिटीज से आंखों पर पड़ता है असर, योग से दूर होगा ग्लूकोमा-मोतियाबिंद का रोग

नोट- ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसे किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर ना लें। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।