1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड का लेवल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानिए

शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड का लेवल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानिए

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Apr 16, 2022 08:14 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 08:14 pm IST

आइए जानते हैं उन गल्तियों के बारे में जिससे तेजी से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है।

Uric acid- India TV Hindi
Uric acid Image Source : FREEPIK

Highlights

  • यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
  • कई रिसर्च के अनुसार, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने का कारण मोटापा भी होता है।

आजकल के समय में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई सेहत संबंधी परेशानियां होने लगी हैं। इन्हीं में से एक है यूरिक एसिड का बढ़ना। यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे पीड़ित व्यक्ति को जोड़ों में दर्द, शरीर की मांसपेशियों में सूजन, जलन आदि जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही सुबह-सुबह एड़ियो में असहनीय दर्द भी हो सकता है। इसलिए समय रहते इस परेशानी से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है।

Related Stories

कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक के लिए बेहद फायदेमंद है ब्रोकली का जूस, जानें इसके अनगिनत फायदे

ऐसे में अगर आप बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करना चाहते हैं तो खानपान के अलावा आपको ये भी जानना बेहद जरूरी है कि आपकी किन गलतियों की वजह से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है ताकी समय रहते आप इसको सुधार सकें। तो आइए जानते हैं उन गल्तियों के बारे में जिससे तेजी से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। 

मोटापा

कई रिसर्च के अनुसार, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने का कारण मोटापा भी होता है। रिसर्च में कहा गया है कि कम वजन वाले लोगों की तुलना में ज्यादा वजन वाले लोगों का यूरिक एसिड लेवल हाई रहता है। इसलिए वजन को कम करना बेहद जरूरी होता है। 

अधिक नॉनवेज का सेवन करना

Non Veg
Image Source : FREEPIK Non Veg

जो लोग नॉनवेज का सेवन ज्यादा करते हैं उनका यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है, क्योंकि इसमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जिसके सेवन से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  इसलिए जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है वो नॉनवेज का सेवन न करें।

उंगलियां चटकाते वक्त सुकून देने वाली आवाज कहीं बन न जाए मुसीबत, हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

शराब और सिगरेट 

शराब और सिगरेट का सेवन अधिक करने से यूरिक एसिड का लेवल काफी तेजी से बढ़ता है। ऐल्कोहॉल का सेवन करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है जिसकी वजह से शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाते। ऐसे में जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। 

दही

Curd
Image Source : FREEPIK Curd

आयुर्वेद के अनुसार, खट्टी चीजों को खाने से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकती हैं। दही का स्वाद भी खट्टा होता है। ऐसे में यदि यूरिक एसिड के मरीज इसका सेवन करेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसके सेवन से बचें। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

इस फूल में छिपे हैं कई औषधीय गुण, मिनटों में जड़ से खत्म कर देगा खून की कमी से लेकर गठिया तक की समस्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।