1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तपती गर्मी से सांस लेना हुआ मुहाल, बाबा रामदेव से जानें गर्म मौसम में अस्थमा के मरीज कैसे रखें अपना ख्याल?

तपती गर्मी से सांस लेना हुआ मुहाल, बाबा रामदेव से जानें गर्म मौसम में अस्थमा के मरीज कैसे रखें अपना ख्याल?

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Apr 29, 2025 09:26 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 09:26 am IST

गर्म हवा से रेस्पिरेट्री ट्रैक में सूजन-इंफेक्शन होने लगती है। उपर से प्रदूषण, पोलन, धूल भरी आंधी एलर्जी, सीने में घरघराहट, खांसी जैसी परेशानियां खड़ी कर रही है। ऐसे में बाबा रामदेव से जानें कैसे रखें अपना ख्याल?

बाबा रामदेव - India TV Hindi
बाबा रामदेव Image Source : SOCIAL

गर्म हवा से रेस्पिरेट्री ट्रैक में सूजन-इंफेक्शन होने लगती है। उपर से प्रदूषण, पोलन, धूल भरी आंधी एलर्जी, सीने में घरघराहट, खांसी जैसी परेशानियां खड़ी कर रही है। इसलिए ऐसे मौसम में अस्थमा-COPD के मरीज़ों की सांस तो औऱ ज़्यादा उखड़ने लगती हैं। अस्थमा पेशेंट्स पर तो एक स्टडी भी आई है जिसके मुताबिक दुनिया में 70% मरीज़ ऐसे हैं जिन्हें अपनी बीमारी का पता ही नहीं है। 

बीमारी की पहचान ना हो पाने की वजह से ही भारत में हर साल 2 लाख लोग जान गंवा देते हैं और तो और दुनिया में दमा से होने वाली कुल मौत में लगभग आधी भारत में होती हैं। एक्सट्रीम वेदर में सांस के मरीज़ ही नहीं वॉमिट, डायरिया, बुखार, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक की वजह से भी लोगों को भी अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन ये नौबत ना आए औऱ ना सांसों पर इमरजेंसी लगे उसके लिए ज़रूरी है इंडिया टीवी के साथ सुबह योग करें।

अस्थमा की परेशानी - सांसों पर इमरजेंसी

  • मौसम बदलना
  • एलर्जी 
  • हॉर्मोनल चेंज 
  • ज्यादा टेंशन 
  • प्रदूषण 

अस्थमा के लक्षण

  • बार-बार खांसी आना
  • देर तक खांसी होना
  • ब्रीदिंग में सीटी जैसी आवाज
  • चेस्ट में जकड़न-भारीपन
  • सांस फूलना

अस्थमा में आराम

  • गुनगुना पानी पीएं
  • भरपूर नींद लें
  • गिलोय का काढ़ा पीएं
  • तुलसी के पत्ते चबाएं
  • अनुलोम-विलोम करें

लंग्स हेल्दी बनाएं

  • बेसन की रोटी
  • भुना चना लें
  • मुलेठी चबाएं

फेफड़े बनेंगे फौलादी क्या करें ?

  • रोज प्राणायाम करें
  • दूध में हल्दी-शिलाजीत लें
  • त्रिकुटा पाउडर लें
  • गर्म पानी पीएं
  • तला खाने से बचें  

अस्थमा में रामबाण 

  • 100 ग्राम बादाम लें
  • 20 ग्राम कालीमिर्च लें
  • 50 ग्राम शक्कर  लें
  • बादाम,काली मिर्च,शक्कर मिला लें
  • दूध के साथ 1 चम्मच खाने से फायदा

हल्दी है रामबाण 

  • दूध में कच्ची हल्दी पकाएं
  • हल्दी-दूध में शिलाजीत मिलाएं
  • हल्दी दूध लंग्स के लिए फायदेमंद

गले में एलर्जी

  • नमक पानी से गरारा
  • बादाम तेल से नस्यम
  • मुलेठी चूसने से फायदा

आंखों में जलन

  • ठंडे पानी से आंखे धोएं
  • गुलाब जल आंखों में डालें
  • दूध-महात्रिफला घी खाएं

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।