1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करना है तो खाने की इन चीजों से बनाएं दूरी वरना सारी मेहनत रह जाएगी धरी की धरी, एक किलो भी नहीं होगा कम

वजन कम करना है तो खाने की इन चीजों से बनाएं दूरी वरना सारी मेहनत रह जाएगी धरी की धरी, एक किलो भी नहीं होगा कम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 23, 2025 03:03 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 03:03 pm IST

​वज़न घटाने के लिए लोग खूब वर्कआउट करते हैं, लेकिन खाने पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में वजन कम नहीं होता। आइए जानें वो चीज़ें जिनसे बचना बेहद ज़रूरी है।

मोटापा कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए, - India TV Hindi
मोटापा कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए, Image Source : FREEPIK

अक्सर लोग वज़न घटाने के लिए जिम में घंटों वर्कआउट कर लेते हैं, लेकिन जब बात खाने की आती है तो उनकी सारी मेहनत एक-एक निवाले में बर्बाद हो जाती है। आप चाहे कितनी भी एक्सरसाइज़ कर लें, अगर डाइट में गलत चीज़ें शामिल हैं तो वजन कम होना लगभग नामुमकिन है। शरीर उसी चीज़ से बदलता है जो आप रोज़ खाते हैं। इसलिए अगर आप सच में एक किलो भी वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी थाली से कुछ चीज़ों को हटाना ज़रूरी है।

मोटापा कम करने के लिए इन चीजों का न करें सेवन

  • तला-भुना खाना: वजन बढ़ाने में सबसे अहम रोल डीप फ्राइड फूड्स का हैं। समोसा, कचौरी, परांठे, पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज जैसी सभी चीज़ें तेल और ट्रांस फैट से भरपूर होती हैं। इनमें कैलोरी बहुत ज़्यादा होती है। इनका लगातार सेवन करने से पेट, कमर और हिप्स पर सबसे तेज़ चर्बी जमती है। तो। अगर वजन कम करना है तो तली चीज़ों को हफ्ते में एक बार भी न खाएं। 

  • मीठी और चीनी वाली चीज़ें: अपनी डाइट से मीठी चीजों को तुरंत बाहर करें। रोज़ाना की चाय-कॉफी और बिस्किट, ये सभी चीज़ें ब्लड शुगर बढ़ाकर फैट स्टोर करवाती हैं। इससे वजन जल्द बढ़ता है और भूख ज्यादा लगती है जिससे मेटाबॉलिज्म बिगड़ता है। ऐसे में इनकी जगह गुड़, खजूर या फल बेहतर विकल्प हैं।

  • मैदा से बनी चीज़ें: मैदा से बने नूडल्स, पिज़्ज़ा, मोमोज़, वेफर्स, सफेद ब्रेड में न फाइबर होता है न ही पोषण। इनका हर दूसरे दिन सेवन करने से पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है। इसलिए अपनी डाइट में ओट्स, बाजरा, ज्वार, रागी जैसे स्वस्थ विकल्प चुनें।

  • कोल्ड ड्रिंक्स और पैक्ड जूस: इनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा और न्यूट्रिशन ज़ीरो होता है। पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है। खाली कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जम जाती है। अगर कोई पेय लेना ही हो तो नींबू पानी, नारियल पानी या सादे पानी का चुनाव करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।