1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! रात में सिर के पास मोबाइल फोन रखकर सोना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, तुरंत बदल दें ये गंदी आदत

सावधान! रात में सिर के पास मोबाइल फोन रखकर सोना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, तुरंत बदल दें ये गंदी आदत

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 02, 2025 07:15 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 07:15 pm IST

चलिए जानते हैं अगर आप फोन साइड में रखकर सोते हैं तो इससे क्या क्या नुकसान हो सकता है, सोते समय मोबाइल फोन कितना दूर होना चाहिए, रात में फोन चलाने की लत को कैसे छोड़ सकते हैं

सिर के पास मोबाइल फोन रखकर सोना - India TV Hindi
सिर के पास मोबाइल फोन रखकर सोना Image Source : FREEPIK

बहुत से लोगों को सुबह सिर में और आंखों में दर्द होता है। अक्सर लोगों को लगता है देर से सोने की वजह से ऐसा होगा लेकिन हम आपको बता दें इसके पीछे आपका मोबाइल ज़िम्मेदार हो सकता है। दरअसल, रात में सोते समय ज़्यादातर लोग मोबाइल फोन तकिये के नीचे या आसपास रख कर सोते है। मोबाइल फोन में हानिकारक रेडिएशन होते हैं जो लगातार निकलते रहते हैं। इसका असर लोगों के दिमाग के लिए नुकसानदायक होता है। आइए जानते हैं कि फोन रेडिएशन ये क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

मोबाइल फोन से रेडिएशन से होता है

मोबाइल फोन से जो नीली रोशनी निकलती है जिससे नींद आने वाले हार्मोन को नुकसान पहुंचता है। इसे मेलाटोनिक कहते हैं। मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं और सिरदर्द और आंखों में खिंचाव का कारण बन सकते हैं। 

सोते समय मोबाइल फोन को कितना दूर रखना चाहिए?

मोबाइल फोन को अपने बिस्तर से कम से कम तीन फीट की दूरी पर रखकर खतरनाक रेडिएशन से बचा जा सकता है। रेडियो फ्रीक्वेंसी इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक फील्ड की ताकत मोबाइल फोन से जुड़ी होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) का कहना है कि फोन से निकलने वाली आरएफ रेडिएशन से मस्तिष्क कैंसर होने की संभावना हो सकती है।

मोबाइल फोन की लत से कैसे पाएं छुटकारा?

अगर आप मोबाइल फोन की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रात के समय अपना फोन साइलेंट कर दें। अलार्म के लिए घड़ी का इस्तेमाल करें। साथ ही फोन चलाने की जगह किताब पढ़ना शुरू कर दें। किताब पढ़ने की आदत अच्छी होती है और इससे आपको समय पर नींद आ जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।