मौसम बदलने के साथ इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है इस वजह से सर्दी खांसी की समस्या बेहद आम है। इन दिनों लोगों में लगातार खांसी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपनी डेली रूटीन में लहसुन और अजवायन का काढ़ा शामिल करें। बता दें, सदियों से खांसी और जुकाम के इलाज में इस्तेमाल होने वाले लहसुन, अजवाइन और लौंग का एक शक्तिशाली काढ़ा बनाकर आप अपने गले को आराम दे सकते हैं। यह प्राकृतिक उपाय न केवल असरदार है, बल्कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह काढ़ा?
कैसे बनाएं लहसुन और अजवाइन का काढ़ा?
गले की खिचखिच और खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुनऔर अजवाइन का काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। लहुसन और अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहल गैस ऑन करें और उस पर एक बतर्न रखें। अब एक गिलास पानी लें और दो लहसुन को खुनकर पानी में डालें। अब उसमें एक चम्मच अजवायन, दो लौंग और दो काली मिर्च को खुनकर पानी में डालें। अब पानी को अच्छी तरह से उबलने दें। जब पाने आधा गिलास रह जाए तब गैस बंद कर दें। अब आपका लहसुन का काढ़ा तैयार है। इसे आप दिन में दो बार पिएं।
इस काढ़ा को पीने से मिलेंगे ये फायदे:
लहसुन और अजवाइन में मौजूद प्राकृतिक गुण कफ को पतला करने और उसे बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे बलगम की समस्या से तुरंत आराम मिलता है। लौंग और लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले की सूजन और खराश को कम करने में सहायक होते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है।
यह काढ़ा बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है जो खांसी और जुकाम का कारण बनते हैं। यह काढ़ा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रह पाते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)