1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनोज तिवारी के कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पांच और गिरफ्तार

मनोज तिवारी के कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पांच और गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : May 02, 2017 07:57 pm IST,  Updated : May 02, 2017 07:57 pm IST

दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर में कथित तौर पर घुसने और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।

Manoj Tiwari- India TV Hindi
Manoj Tiwari

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर में कथित तौर पर घुसने और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन पांचों लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। उन्हें कल देर रात हिरासत में लिया गया। उसके कुछ घंटे पहले ही इस मामले में दो भाइयों जय कुमार और जसवंत को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों भाई रात में एक कार में जा रहे थे तभी लुटियन दिल्ली में सांसद के आवास के पास ही उनके एक स्टाफ द्वारा चलाई जा रही गाड़ी से उनकी कार टकरा गई। (कुमार विश्वास ले सकते हैं बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया से नाराज)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गाड़ी टकराने के बाद भाइयों ने अपने दोस्तों को फोन करके उन्हें वहां बुला लिया। वह एक टेम्पो में डंडे आदि लेकर पहुंचे और सांसद के आवास में घुस गये। उन्होंने तिवारी के स्टाफ के साथ मारपीट की। यह पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने आरोप लगाया था कि इस हमले के पीछे साजिश है। पुलिस शुरू में इसे रोड रेज का मामला बता रही थी लेकिन बाद में उसने कहा कि यह मामला सुनियोजित हमले का हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत