1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 75 ट्रेनें लेट, 17 कैंसिल

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 75 ट्रेनें लेट, 17 कैंसिल

 Written By: IANS
 Published : Jan 03, 2017 08:57 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 08:57 pm IST

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से 75 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 17 रद्द हो गई हैं।

Fog Train- India TV Hindi
Fog Train Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से 75 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 17 रद्द हो गई हैं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 47 रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया और 11 गाड़ियों को मंगलवार के दिन के लिए रद्द कर दिया गया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जिन रेलगाड़ियों को मंगलवार को रद्द किया गया है उनमें नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस, दिल्ली जंक्शन-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस और वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत