1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाड़ु में सड़क हादसा, 9 की मौत

तमिलनाड़ु में सड़क हादसा, 9 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 03, 2015 11:58 am IST,  Updated : Apr 03, 2015 12:03 pm IST

चेन्नई: तमिलनाड़ु के डिंडीगुल जिले में शुक्रवार देर रात एक यात्री वाहन की दूध के टैंकर से टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना चेन्नई से करीब 450 किलोमीटर दूर डिंडीगुल जिले में

- India TV Hindi

चेन्नई: तमिलनाड़ु के डिंडीगुल जिले में शुक्रवार देर रात एक यात्री वाहन की दूध के टैंकर से टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना चेन्नई से करीब 450 किलोमीटर दूर डिंडीगुल जिले में देर रात करीब 1.30 बजे हुई।

कोडेकनाल से 10 लोगों को लेकर निकला यात्री वाहन वाठालगुंडू राजमार्ग पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में एक दूध के टैंकर से जा टकराया।

यात्री वाहन में सवार 10 में से नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत