1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी के 90 दिन पूरे, एटीएम अब भी खस्ताहाल

नोटबंदी के 90 दिन पूरे, एटीएम अब भी खस्ताहाल

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2017 11:08 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 11:08 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के बाद स्थिति के सामान्य होने में देशवासियों से 90 दिन का जो समय मांगा था, वह भी बीत गया, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में एटीएम मशीनें अब भी सामान्य स्थिति में नहीं लौट पाई हैं।

ATM- India TV Hindi
ATM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा के बाद स्थिति के सामान्य होने में देशवासियों से 90 दिन का जो समय मांगा था, वह भी बीत गया, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में एटीएम मशीनें अब भी सामान्य स्थिति में नहीं लौट पाई हैं। एटीएम मशीनों से लोगों को अब भी समय पर पैसा नहीं मिल पा रहा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)  

बीते वर्ष आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के ठीक तीन महीने बाद आईएएनएस ने दिल्ली एनसीआर में एटीएम मशीनों का जायजा लिया और बहुत मुश्किल से ऐसे एटीएम बूथ मिले, जिनसे रुपया निकलता पाया गया।

नोएडा के सेक्टर-16 इलाके में आईएएनएस कुल सात एटीएम बूथों पर गया, जिनमें से सिर्फ दो काम करती पाई गईं, जबकि शेष एटीएम मशीनों में पैसे नहीं मिले। इनमें से एक एटीएम बूथ पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने बताया, "आज (गुरुवार) एटीएम में रुपये नहीं डाले गए। दो दिन पहले इस एटीएम में रुपये डाले गए थे। यह भी नहीं पता कि अगली बार कब रुपये डाले जाएंगे।"

हालांकि जिन दो एटीएम मशीनों से रुपये निकल रहे थे, वहां सात-आठ लोगों की लाइन ही लगी मिली। दक्षिणी दिल्ली के साकेत में कैनरा और एक्सिस बैंक के दो एटीएम मशीनों में रुपये नहीं थे, जबकि पास ही में खिड़की एक्सटेंशन में चार एटीएम बिना काम के मिले।

पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और कैनरा बैंकों के ऐसे अनेक एटीएम मिले जिनमें रुपये नहीं थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत