1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिद्धू को लुभाने के लिए बेताब हैं AAP और कांग्रेस: अकाली दल

सिद्धू को लुभाने के लिए बेताब हैं AAP और कांग्रेस: अकाली दल

 Written By: IANS
 Published : Oct 28, 2016 09:04 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 09:04 pm IST

पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों ही उस नवजोत सिंह सिद्धू को लुभाने के लिए बेताब है, जो 'राजनीतिक तौर पर मृतप्राय' हो चुके हैं।

Navjot Singh Sidhu | PTI- India TV Hindi
Navjot Singh Sidhu | PTI

चंडीगढ़: पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों ही उस नवजोत सिंह सिद्धू को लुभाने के लिए बेताब है, जो 'राजनीतिक तौर पर मृतप्राय' हो चुके हैं। 

देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा, ‘कांग्रेस तथा AAP पिछले एक महीने से राजनीतिक रूप से मृतप्राय नवजोत सिंह सिद्धू को लुभाने के लिए प्रयासरत है, जो साल 2017 विधानसभा चुनाव में आसन्न हार के रूप में उनकी निराशा को दर्शाता है। इन पार्टियों को लगता है कि सिद्धू उन्हें हार से उबार ले जाएंगे।’ ग्रेवाल ने कहा कि सिद्धू इन पार्टियों से केवल इसलिए गलबहियां कर रहे हैं, ताकि अगर वे चुनाव जीत जाएं तो अपना और पत्नी का पद सुरक्षित कर लें।

उन्होंने कहा, ‘क्या सिद्धू ने पंजाब या पंजाब के लोगों के लिए किसी कार्यक्रम या दृष्टिकोण की बात की? ’ ग्रेवाल ने कहा, ‘पहले तो यह फैसला कर लीजिए कि उन्हें या उनकी पत्नी को उप मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव मिलेगा या नहीं। बाकी इंतजार कर सकते हैं और उन पर बाद में फैसला होगा।’ सिद्धू ने सितंबर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अलग होने के बाद 'आवाज-ए-पंजाब' नामक एक राजनीतिक मोर्चे का गठन किया है। अमृतसर से बीजेपी के सांसद रह चुके सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके परिवार सहित अकाली दल नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत