1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का पुणे के लिए वापसी का टिकट कैंसल किया

एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का पुणे के लिए वापसी का टिकट कैंसल किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 24, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 01:44 pm IST

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का पुणे के लिए वापसी का टिकट कैंसल कर दिया है। एयर इंडिया ने यह कदम शिवसेना सांसद द्वारा एक कर्मचारी को चप्पलों से बुरी तरह

 ravindra-gaikwad- India TV Hindi
ravindra-gaikwad

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ का पुणे के लिए वापसी का टिकट कैंसल कर दिया है। एयर इंडिया ने यह कदम शिवसेना सांसद द्वारा एक कर्मचारी को चप्पलों से बुरी तरह पीटे जाने के बाद उठाया। गौरतलब है कि शिवसेना शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने गुस्से में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पलों से बुरी तरह पीटा। बिजनिस क्लास का टिकट होने के बावजूद उन्हें एकॉनामी क्लास में सफर करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

एक्शन में योगी सरकार: 300 से ज्यादा बूचड़खाने सील, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सस्पेंड

आखिर कौन था रोमियो और क्या थी उसकी प्रेम कहानी?
शिवेसना सांसद ने AI के बुजुर्ग अधिकारी को मारा चप्पल, विडियो आया सामने
अपने ऑफिस में आजम खान की फोटो देख भड़के मोहसिन रजा
पाकिस्तान को PoK, गिलगिट-बाल्टिस्तान खाली करना होगा: भारत
UP: कार्यभार ग्रहण करने गए मंत्री ने खुद लगाई दफ्तर में झाड़ू

हालांकि पुणे से दिल्ली की उस उड़ान में सवार होने की जिद उन्होंने खुद ही की थी। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के उस्मानाबाद से 57 वर्षीय लोकसभा सदस्य गायकवाड़ ने खुद दावा किया कि उन्होंने एयर इंडिया के 60 वर्षीय ड्यूटी प्रबंधक को 25 बार चप्पल से मारा। प्रबंधक उन्हें विमान से उतरने के लिए मनाने गये थे क्योंकि उनके नहीं उतरने से 40 मिनट से विमान वहां खड़ा था।

निजी विमानन कंपनियों विमान सफर पर रोक लगाई

वहीं निजी क्षेत्र की चार एयरलाइंस ने गायकवाड़ के विमान में सफर पर रोक लगा दी है। फेडरेशन आफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने इस घटना पर कड़ा रख अपनाते हुए गायकवाड़ के विमान से यात्रा पर रोक लगा दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एफआईए के सदस्यों में जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि एफआईए शिवसेना सांसद को अपनी सदस्य विमानन कंपनियों की उड़ानों पर यात्रा की अनुमति नहीं देगा। समझा जाता है कि फेडरेशन इस बारे में जल्द विस्तृत बयान जारी करेगा।

इस बीच, बजट विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा है कि वह उड़ान के दौरान गलत बर्ताव करने वाले यात्रियों पर रोक के किसी भी कदम का समर्थन करेगी। शिवसेना सांसद द्वारा एयर इंडिया के एक कर्मी की पिटाई की घटना के बाद एयरलाइन ऐसे यात्रियों की सूची बना रही है जिन्हें उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंडिगो के अध्यक्ष एवं पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष ने कहा, हम ऐसी किसी सूची का समर्थन करेंगे। फिलहाल एयरलाइंस में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत