1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DND फ्लाईओवर पर नहीं देना होगा टोल टैक्स, हाईकोर्ट ने टोल फ्री किया

DND फ्लाईओवर पर नहीं देना होगा टोल टैक्स, हाईकोर्ट ने टोल फ्री किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2016 04:13 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 06:53 pm IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DND को तत्काल प्रभाव से टोल फ्री करने का आदेश दिया है। DND फ्लाईओवर दिल्ली और नोएडा को जोड़ता है।

DND- India TV Hindi
DND

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DND को तत्काल प्रभाव से टोल फ्री करने का आदेश दिया है। DND फ्लाईओवर दिल्ली और नोएडा को जोड़ता है। रोजाना दिल्ली और नोएडा के बीच हजारों गाड़ियां इस फ्लाईओवर से गुजरती हैं। इस फ्लाईओवर को टोल फ्री कराने की मुहिम लंबे अर्से से चल रही थी।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

इस फ्लाईओवर से रोजाना गुजरनेवालों की मांग थी कि इसे टोल फ्री कर दिया जाए। लेकिन लंबे अर्से से इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया था। बाद में मामला हाईकोर्ट में गया। हाईकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से इस फ्लाईओवर को टोल फ्री करने का आदेश दिया है।

इस फ्लाईओवर के निर्माण में 407 करोड़ की लागत आई थी और उस वक्त इस फ्लाईओवर का निर्माण करनेवाली कंपनी को टोल टैक्स वसूलने की जिम्मेदारी दी गई थी। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि टोल टैक्स से अबतक 2200 करोड़ रुपए वसूले जा चुके हैं। जो कि लागत से कई गुना ज्यादा रकम है। 

कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो अगले 100 साल तक भी कंपनी यही कहेगी कि वो अबतक लागत नहीं वसूल पाई है। कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से फ्लाईओवर को टोल फ्री करने का आदेश जारी कर दिया। 

फ्लाईओवर पर बाइक से गुजरने वालों को 12 रुपए और कार वालों को 28 रुपए टोल टैक्स देने होते थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इन्हें फ्लाईओवर से गुजरने के लिए कोई टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत