1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलवर: जमीन विवाद में खूनी झड़प, फायरिंग में 6 लोगों की मौत, कई घायल

अलवर: जमीन विवाद में खूनी झड़प, फायरिंग में 6 लोगों की मौत, कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2017 09:26 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 09:26 pm IST

अलवर जिले के खेड़ली थाना अंतर्गत लोरोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई और 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

Land dispute- India TV Hindi
Land dispute

अलवर: जिले के खेड़ली थाना अंतर्गत लोरोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में 6 लोगों की मौत हो गई और 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों को खेलने के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर अलवर और जयपुर रेफर किया गया है। एक शख्स की हालत की गंभीरता को देखते हुए जयपुर भेज दिया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

दरअसल मंगलवार सुबह एक खेत की जुताई को लेकर के हुए विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में दूसरे पक्ष के प्रेमवती, बहादुर ,नन्नू सिंह और करण सिंह की मौत हो गई है जबकि इस हमले में दोनों पक्षों के 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बबलू, हंशा, कलुआ, भागवती देवी, डालचंद सत्यवती, देवी रमन सिंह, भवानी देवी ,ब्रजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका खेलने के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर नदबई थाना पुलिस और अलवर की खेली थाना पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए अलवर और भरतपुर पुलिस मौके पर मौजूद है। मृतक अलवर जिले के डोरोली गांव के निवासी हैं लेकिन झगड़ा जिन खेतो पर हुआ है वह भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 

ये भी पढ़ें: सुकमा: नक्सली हमले की पूरी कहानी, जहां जवानों को धोखे से मारा गया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत