1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2017 03:29 pm IST,  Updated : Mar 06, 2017 03:29 pm IST

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तैनात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। 9 दिन में सीमा पर तैनात जवान के आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तैनात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। 9 दिन में सीमा पर तैनात जवान के आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय रायफल्स के 35 वर्षीय सिपाही रोशन सिंह ने शनिवार को पुंछ जिले में कृष्णाघाटी पट्टी में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। पंजाब निवासी सिंह 14 साल पहले सेना में शामिल हुआ था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि सेना ने भी मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के आदेश दे दिए हैं।

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात बीएसएफ के कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार ने 25 फरवरी को अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत