1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: अपराधियों की गोलीबारी में दो व्यवसायी सहित 3 की मौत

बिहार: अपराधियों की गोलीबारी में दो व्यवसायी सहित 3 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2017 10:56 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 10:56 pm IST

बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बेखौफ अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें जाने-माने व्यवसायी चुम्मन प्रसाद और मनोज जायसवाल सहित तीन लोगों की मौत हो गई

Motihari- India TV Hindi
Motihari

मोतिहारी: बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बेखौफ अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें जाने-माने व्यवसायी चुम्मन प्रसाद और मनोज जायसवाल सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार ने यहां बताया कि सशस्त्र अपराधियों ने पकड़ीदयाल इलाके में स्थित एक दुकान पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान के मालिक चुम्मन प्रसाद और नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के क्रम में चुम्मन प्रसाद, मनोज कुमार और सुबोध पासवान की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घायल है, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। 

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है तथा मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत