1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: मुजफ्फरनगर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

UP: मुजफ्फरनगर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

 Written By: IANS
 Published : Apr 05, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 04:26 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता राजा वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजा वाल्मीकि पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि वाल्मीकि खतौली में काम के सिलसिले में थे, जब मोटरसाइकिल

gun- India TV Hindi
gun

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता राजा वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजा वाल्मीकि पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि वाल्मीकि खतौली में काम के सिलसिले में थे, जब मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चलाई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया। एक गोली उनके सिर में लगी जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हमलावर अभी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत