1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 13,860 करोड़ की आय का खुलासा करने वाला कारोबारी फरार

13,860 करोड़ की आय का खुलासा करने वाला कारोबारी फरार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 02, 2016 11:26 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 12:04 am IST

13, 860 करोड़ की बेहिसाब आय का खुलासा करने वाला गुजरात का कारोबारी महेश शाह बिना टैक्स भरे फऱार हो गया है।

currency- India TV Hindi
currency Image Source : PTI

अहमदाबाद: 13, 860 करोड़ की बेहिसाब आय का खुलासा करने वाला गुजरात का कारोबारी महेश शाह बिना टैक्स भरे फऱार हो गया है। पुलिस और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी उसकी तलाश में जुटे हैं।

( देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इनकम टैक्स की टीम ने आज महेश शाह के ठिकानों पर छापेमारी की।  महेश शाह ने इनकम टैक्स डिक्लेरेशन के तहत 13860 करोड़ रुपये के कालेधन का खुलासा किया था। महेश शाह को 30 नवंबर को इस स्कीम के तहत टैक्स की पहली किस्त जमा करनी थी। लेकिन किस्त जमा करने से पहले ही महेश शाह लापता हो गया।

शाही की अप्पाजी अमीन के नाम से चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म है। शाह के पार्टनर तेहमुल सेठना ने ने आईटी छापों की पुष्टि की है। सेठना का कहना है कि शाह का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। सेठना के मुताबिक शाह ने इनकम टैक्स डिक्लेरेशन स्कीम के तहत 13,860 रुपये कैश का खुलासा किया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत