1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ICU में भर्ती

सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ICU में भर्ती

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2017 09:53 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 09:54 pm IST

पटना: केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर आज देर शाम पटना स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। रामविलास के

ramvilas paswan- India TV Hindi
ramvilas paswan

पटना: केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर आज देर शाम पटना स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। रामविलास के ओएसडी आर सी मीणा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर पासवान को पटना स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

रामविलास के मंझले भाई और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने फोन पर अस्पताल से पीटीआई-भाषा को बताया कि केन्द्रीय मंत्री को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर देर शाम करीब 8.30 बजे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी जांच की जा रही है। पासवान के बीमार पड़ने की खबर फैलते ही लोजपा समर्थक पटना के बेली रोड स्थित उक्त अस्पताल के बाहर भीड जुटनी शुरू हो गयी है।

दिल्ली से आज दोपहर पटना पहुंचे पासवान कल खगडिया में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने जाने वाले थे। वहां रात्रि विश्राम करने के बाद आगामी 14 जनवरी को भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पासवान का उसी दिन पटना लौटने का कार्यक्रम था। पटना में 15 तारीख को लोजपा के प्रदेश कार्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूडा भोज कार्यक्रम में भाग लेने और प्रेस से वार्ता करने के बाद अगले दिन 16 जनवरी को उनका दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम था।

लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने बताया कि अस्पताल में मंत्री की पत्नी और उनके पुत्र चिराग पासवान सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। 5 जुलाई 1946 को जन्मे रामविलास वर्तमान में बिहार के हाजीपुर संसदीय सीट से सांसद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत