इंफाल: मणिपुर और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में चुनाव चिन्ह के साथ ही उम्मीदवारों की तस्वीरें भी दिखेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीके देवांगन ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि यह प्रावधान देश में पहली बार इन दो राज्यों में किया जायेगा।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मणिपुर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 18,07,843 मतदाता वोट डालने के योग्य है। विधानसभा की 60 सीटों के चुनाव के लिए चार मार्च और आठ मार्च को मतदान होगा । राज्य में कुल 2,794 मतदान केंद्र होंगे।
चार मार्च को पहले चरण के चुनाव में छह जिलों के 38 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि आठ मार्च को दूसरे चरण के चुनाव में दस जिलों के 22 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे। चुनाव के तारीखों की घोषणा हो जाने के बाद बुधवार से ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।