1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ED का बड़ा एक्शन, चीनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप चलाने वाली कंपनियों पर मारे छापे, 46.96 करोड़ रुपये फ्रीज किए

ED का बड़ा एक्शन, चीनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप चलाने वाली कंपनियों पर मारे छापे, 46.96 करोड़ रुपये फ्रीज किए

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2020 07:43 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 10:06 pm IST

ED द्वारा चीनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप चलाने में शामिल कंपनियों पर छापे के बाद एचएसबीसी बैंक के चार खातों में लेनदेन पर रोक लगायी गयी जिनमें 46.96 करोड़ रुपये की रकम रखी हुई है।

Chinese online betting apps ED freezes Rs 46.96 crore HSBC bank accounts । ED का बड़ा एक्शन, चीनी ऑन- India TV Hindi
ED का बड़ा एक्शन, चीनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप चलाने वाली कंपनियों के 46.96 करोड़ रुपये फ्रीज किए Image Source : TWITTER/ED

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सट्टेबाजी से जुड़े चीनी ऐप का ऑनलाइन संचालन करने वाली कंपनियों के परिसरों पर छापा मारने के बाद एचएसबीसी बैंक के चार खातों को फ्रीज कर दिया है जिनमें 46.96 करोड़ रुपये हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक वक्तव्य में दी गई। वक्तव्य के अनुसार धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और पुणे में 15 स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी ली गई।

पढ़ें- Unlock 4.0: 7 सितंबर से मेट्रो सेवा शुरू, 30 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, ये हैं नई गाइडलाइंस

ईडी की ओर से शनिवार को जारी वक्तव्य में कहा गया, ‘‘भारत के बाहर स्थित सर्वर से जुड़ी वेबसाइट से अवैध रूप से सट्टा लगाने वाले ऐप संचालित करने वाली कंपनियों, उनके निदेशकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट के पंजीकृत कार्यालयों की तलाशी ली गई।’’

पढ़ें- Unlock 4.0 गाइडलाइंस में containment zones को लेकर कही गई है ये बात

वक्तव्य में कहा गया, ‘‘तलाशी के दौरान ईडी ने 17 हार्ड डिस्क, पांच लैपटॉप, फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए और एचएसबीसी बैंक के चार खाते फ्रीज किए गए जिनमें 46.

96 करोड़ रुपये हैं।’’

पढ़ें- शहूर बॉडी बिल्डर Satnam Khattra की heart attack की वजह से मौत

आरोपी के विरुद्ध साल की शुरुआत में तेलंगाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वक्तव्य के अनुसार जांच में सामने आया कि कुछ भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट की सहायता से कुछ चीनी नागरिक कई भारतीय कंपनियां चला रहे हैं। इसमें कहा गया कि शुरुआत में फर्जी भारतीय निदेशकों के नाम से कंपनियां खोली जातीं और कुछ समय बाद चीनी नागरिक भारत आकर उन कंपनियों के निदेशक बन जाते। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत