1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्र ने राज्यों से कहा अपनी सीमाओं को तुरंत सील करें, लॉक डाउन तोड़ने वाले 14 दिन के लिए होंगे क्वारंटाइन

केंद्र ने राज्यों से कहा अपनी सीमाओं को तुरंत सील करें, लॉक डाउन तोड़ने वाले 14 दिन के लिए होंगे क्वारंटाइन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 04:19 pm IST

केंद्र ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों की आवाजाही को रोकने के लिए प्रभावी तरीके से राज्य और जिलों की सीमा सील करने और लॉक डाउन के नियम को तोड़ने वालों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखने का न

Coronavirus: Center directs States to ensure no movement of people across cities- India TV Hindi
Coronavirus: Center directs States to ensure no movement of people across cities Image Source : AP

नयी दिल्ली: केंद्र ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों की आवाजाही को रोकने के लिए प्रभावी तरीके से राज्य और जिलों की सीमा सील करने और लॉक डाउन के नियम को तोड़ने वालों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखने का निर्देश दिया है।मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने उनसे सुनिश्चित करने को कहा कि शहरों में या राजमार्गों पर आवाजाही नहीं हो क्योंकि लॉकडाउन जारी है। 

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘देश के कुछ हिस्सों में प्रवासी कामगारों की आवाजाही हो रही है। निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्यों और जिलों की सीमा को प्रभावी तरीके से सील करना चाहिए। ’’ राज्यों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि शहरों में या राजमार्गों पर लोगों की आवाजाही नहीं हो । केवल सामान को लाने-ले जाने की अनुमति होनी चाहिए। 

अधिकारी ने बताया कि इन निर्देशों का पालन करवाने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की निजी तौर पर जिम्मेदारी बनती है। अधिकारी ने बताया कि प्रवासी कामगारों सहित जरूरतमंद और गरीब लोगों को खाना और आश्रय मुहैया कराने के लिए समुचित इंतजाम किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत