1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: वकीलों की हड़ताल के कारण न्यायिक कामकाज प्रभावित

दिल्ली: वकीलों की हड़ताल के कारण न्यायिक कामकाज प्रभावित

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2017 02:59 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 02:59 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वकीलों की हड़ताल के कारण गुरुवार को न्यायिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। वकील 'कानूनी पेशे की गरिमा की रक्षा' के लिए हड़ताल पर हैं। वकील 'बार काउंसिल ऑफ इंडिया'

Delhi Lawyers- India TV Hindi
Delhi Lawyers

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वकीलों की हड़ताल के कारण गुरुवार को न्यायिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। वकील 'कानूनी पेशे की गरिमा की रक्षा' के लिए हड़ताल पर हैं। वकील 'बार काउंसिल ऑफ इंडिया' (बीसीआई) की तरफ से विधि आयोग से की गई सिफरिश का विरोध कर रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि वकीलों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए और ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

दिल्ली की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने कहा कि सभी छह जिला अदालतों तीस हजारी, रोहिणी, कड़कड़डूमा, साकेत और द्वारका में हड़ताल जारी है।

समिति ने कहा कि हड़ताल बीसीआई या किसी अन्य संगठन के खिलाफ नहीं है, बल्कि कानूनी पेशे की 'गरिमा की रक्षा' के लिए की गई है।

नई दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा, "कोई भी वकील अदालत के समक्ष हाजिर नहीं होगा क्योंकि हमने काम न करने का फैसला किया है। हड़ताल सफल है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत