1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर गुरुवार से मिलेगी free WiFi सेवा, इस लाइन के यात्री उठा सकेंगे फायदा

दिल्ली मेट्रो के कोच के अंदर गुरुवार से मिलेगी free WiFi सेवा, इस लाइन के यात्री उठा सकेंगे फायदा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2020 09:57 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 09:57 pm IST

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेनों के डिब्बों में वाईफाई की सुविधा कल से शरू होगी। हम ब्लू लाइन और एक्सप्रेस लाइन के प्लेटफॉर्मों पर पहले ही वाईफाई सुविधा शुरू कर चुके हैं।’’

Delhi Metro- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER/OFFICIALDMRC

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो बृहस्पतिवार को अपनी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में ट्रेनों के डिब्बों में निशुल्क वाईफाई की सेवा शुरू करेगी। डीएमआरसी के किसी भी कोरिडोर में यह पहली ऐसी सुविधा है। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की 22.7 किलोमीटर लंबी इस लाइन में छह स्टेशन आते हैं।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया, ‘‘एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेनों के डिब्बों में वाईफाई की सुविधा कल से शरू होगी। हम ब्लू लाइन और एक्सप्रेस लाइन के प्लेटफॉर्मों पर पहले ही वाईफाई सुविधा शुरू कर चुके हैं।’’

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआसी) के अन्य गलियारों में ट्रेनों के डिब्बों के अंदर निशुल्क वाईफाई की सुविधा देने की योजना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत