1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: व्यक्ति को जीप पर बांधने के मामले सैन्य कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज

कश्मीर: व्यक्ति को जीप पर बांधने के मामले सैन्य कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2017 10:48 am IST,  Updated : Apr 17, 2017 11:20 am IST

श्रीनगर,श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीरवाह इलाके में उपचुनाव के दौरान कथित तौर पर पथराव से बचने के लिए एक व्यक्ति को ढाल बनाकर जीप पर बांधने के मामले में पुलिस ने अज्ञात सैन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

man on the jeep- India TV Hindi
man on the jeep Image Source : PTI

श्रीनगर,श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीरवाह इलाके में उपचुनाव के दौरान कथित तौर पर पथराव से बचने के लिए एक व्यक्ति को ढाल बनाकर जीप पर बांधने के मामले में पुलिस ने अज्ञात सैन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में नौ अप्रैल को उपचुनाव के दौरान पथराव से बचने के लिए एक व्यक्ति को जीप पर बांधने का वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद बीरवाह पुलिस थाने में मामला कल दर्ज किया गया। वीडियो की व्यापक स्तर पर निंदा की गई थी। वीडियो में एक सैनिक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, पथराव करने वालों का यह अंजाम होगा।

श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में रविवार (9 अप्रैल) को कुछ जगहों पर पथराव हुए थे,वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में चुनावी हिंसा के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों घायल भी हो गये थे।

प्रदर्शनकारियों ने मतदान केंद्र पर बोला था धावा 

अधिकारियों ने बताया कि बडगाम जिले में चरार ए शरीफ के नजदीक पाखरपुरा में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने एक मतदान केंद्र पर धावा बोल दिया था और इमारत में तोड़फोड़ की, सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चेतावनी के रूप में गोली चलाई, लेकिन भीड़ पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर तैनात सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने पांच गोलियां चलाईं क्योंकि उनके पास पेलट गन नहीं थी। एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने रतक्सूना बीरवाह इलाके में पथराव कर रही भीड़ पर गोलियां चलायी जिससे निसार अहमद की मौत हो गयी।

दो दर्जन से अधिक जगहों पर हुए थे पथराव
अधिकारियों ने कहा कि हिंसा का अन्य क्षेत्रों में भी मतदान पर असर पड़ा है, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शरारती तत्वों ने 9 अप्रैल रविवार सुबह श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुछ जगह मतदान केंद्रों पर पथराव किया चाडूरा इलाके में भारी पथराव के चलते मतदान कर्मियों को दो मतदान केंद्रों से हटना पड़ा। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणबीर दंड संहिता की धारा :

  • 342:जम्मू एवं कश्मीर राज्य रणबीर दंड संहिता भारत के जम्मू एवं कश्मीर राज्य में लागू अपराध एवं दंड संहिता है।इसके तहत गलत तरीके से किसी को कब्जे में रखना ।
  • 149:साझा अपराध को अंजाम देने की नीयत से गैर कानूनी तरीके से एकत्र होने वाला हर व्यक्ति दोषी है 
  • 506 :आपराधिक धमकी के लिए दंड
  • 367: किसी व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से उसका अपहरण करना ,के तहत मामला दर्ज किया गया है।तथा मामले की जांच उपाधीक्षक दर्जे के अधिकारी को सौंप दी गई है ।बडगाम जिले में स्थित खानसाहिब के फारूक अहमद डार को जीप पर बैठा कर घुमाने का एक वीडियो 14 अप्रैल को वायरल हो गया था। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत