1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2017 05:27 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 05:43 pm IST

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले में आज रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। एक अधिकारी ने बताया कि आज तड़के करीब दो बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके

earthquake- India TV Hindi
earthquake

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले में आज रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। एक अधिकारी ने बताया कि आज तड़के करीब दो बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूंकप में जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गांधीनगर के भूकंप अनुसंधान संस्थान के एक अधिकारी ने कहा, रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र कच्छ जिले में रापर कस्बे से 17 किलोमीटर दूर स्थित था।

ये भी पढ़ें

कच्छ के जिला कलेक्टर एम ए गांधी ने कहा कि भूकंप रापर के नजदीक आया और इसके झटके समीप के बचाउ कस्बे में भी महसूस किये गये। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि एहतियाती तौर पर राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) ने अपनी दो टीमों को रापर और बचाउ में तैनात करने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत