1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर का ताला टूटा, लाखों का सामान चोरी

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर का ताला टूटा, लाखों का सामान चोरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2017 07:57 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 08:00 pm IST
salman khurshid- India TV Hindi
salman khurshid

फर्रुखाबाद: पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के फर्रुखाबाद स्थित घर से ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि खुर्शीद के कायमगंज स्थित पैतृक निवास पितौरा में जब सुबह चौकीदार सुल्तान पहुंचा तो मकान के ताले टूटे थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने तत्काल पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। चौकीदार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह सुबह जब मकान पर पहुंचा तो ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। कुछ सोने चांदी का सामान भी गायब होने की बात कही गई है जिसकी सूची बाद में दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पितौरा में खुर्शीद के नाना एवं पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के निर्माणाधीन संग्रहालय में भी चोरी हो चुकी है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत