बाड़मेर: एक लड़ाकू विमान आज राजस्थान के बाड़मेर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बाड़मेर में सदर पुलिस थाने के शिवकर गांव में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
उन्होंने बताया, ग्रामीणों ने हमें बताया कि पायलट दुर्घटना के ठीक पहले विमान से निकल गया था। घटना के बारे में वायुसेना के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण गांव को भी नुकसान पहुंचा है।