1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोलियां, एक की मौत, दो घायल

शादी के रिसेप्शन के दौरान चली गोलियां, एक की मौत, दो घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2016 01:15 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 01:15 pm IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित राजपुर गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान कुछ युवकों ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।

Representative Photo | Credit: pixabay.com- India TV Hindi
Representative Photo | Credit: pixabay.com

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित राजपुर गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान कुछ युवकों ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओमप्रकाश यादव ने बताया कि लोगों के एक समूह ने सोमवार की रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर सोनू की शादी के रिसेप्शन में दूसरे समूह के साथ तीखी बहस के बाद कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि घटना पुरानी रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अस्पताल में डॉक्टरों ने भूपेंद्र (30) को मृत घोषित कर दिया। घायल ज्ञानेंद्र और कुलदीप का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से कुछ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत