1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में कोहरा बरकरार, 85 ट्रेनें लेट, 7 कैंसिल

उत्तर भारत में कोहरा बरकरार, 85 ट्रेनें लेट, 7 कैंसिल

 Written By: IANS
 Published : Jan 05, 2017 10:36 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 10:36 pm IST

उत्तर भारत में घने कोहरे के बीच 85 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि सात को कैंसिल कर दिया गया है।

Fog train- India TV Hindi
Fog train Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत में घने कोहरे के बीच 85 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि सात को कैंसिल कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित समय से 26 घंटे देरी से चल रही है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ और भागलपुर-नई दिल्ली विक्रमशिला एक्सप्रेस 23 घंटे और वैशाली एक्सप्रेस 25 घंटे देरी से चल रही है।अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 45 रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट-दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुआडिह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हबीबगंज शताब्दी और लखनऊ स्वर्ण शताब्दी को रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत