1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #UriAttack: फ्रांस ने निंदा की, कहा-आतंक के खिलाफ जंग में साथ देगा

#UriAttack: फ्रांस ने निंदा की, कहा-आतंक के खिलाफ जंग में साथ देगा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2016 10:47 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 11:28 pm IST

फ्रांस ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है और भारत के साथ आतंकवाद निरोधक सहयोग को मजबूत करने का संकल्प जताया।

France defence minister with Modi- India TV Hindi
France defence minister with Modi

नयी दिल्ली : फ्रांस ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है और भारत के साथ आतंकवाद निरोधक सहयोग को मजबूत करने का संकल्प जताया। फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां-यीव-ल-द्रयों ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फ्रांस का रुख बयां किया। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार बैठक में फ्रांसीसी मंत्री ने 18 सितंबर को उरी में सीमापार से आए आतंकियों के हमले में मारे गये सैनिकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। वक्तव्य के अनुसार ल द्रयों ने भारत के साथ द्विपक्षीय आतंकवाद निरोधक सहयोग को मजबूत करने का संकल्प जताया और कहा कि फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उसके साथ खड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर होने का स्वागत किया और इसके तेजी से तथा समय पर क्रियान्वयन की बात कही। भारत और फ्रांस ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 7.87 अरब यूरो (करीब 59,000 करोड़ रुपए) के सौदे पर हस्ताक्षर किये थे। 

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत और फ्रांस के बीच हुई राफेल डील से जुडी प्रमुख बातें

​भारत और फ्रांस के बीच हुई 59 हज़ार करोड़ की राफेल डील

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और ल द्रयों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। प्रधानमंत्री मोदी ने 16 महीने पहले अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान 36 राफेल विमान खरीदने की घोषणा की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत