नयी दिल्ली: सरकार मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने वाले विधेयक को कल लोकसभा में पेश करेगी।
देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
राज्यसभा ने पिछले साल अगस्त में मातृत्व अवकाश (संशोधन) विधेयक 2016 पारित किया था जिसमें दो जीवित बच्चों के लिए मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने की बात की गई है। इस विधेयक का मकसद संगठित सेक्टर में 18 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाना है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय मातृत्व लाभ विधेयक में संशोधन करने के लिए लोकसभा में कल विधेयक पेश करेंगे।