1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2017 09:50 am IST,  Updated : Jan 16, 2017 09:53 am IST

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया। आतंकवादियों के शव अनूरा गांव से बरामद किए गए।

gunfight between security forces and terrorist 3 killed - India TV Hindi
gunfight between security forces and terrorist 3 killed

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। सेना के एक अधिकारी ने आज बताया कि जिले मैं पहलगाम इलाके के अवूरा गांव में एक मुठभेड़ में आतंकवादी मारे गये।

गांव में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने कल इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जिस समय सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे उसी समय छिपे हुये आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि कल देर शाम मुठभेड़ शुरू हुई जो रात तक चली। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ आज तड़के फिर शुरू हुयी और गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गये। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीन एके-47 राइफल बरामद की गईं और अभियान समाप्त हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत