1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बर्फ की बारिश में ‘फ्रीज’ हुई जिंदगी, पहाड़ों पर प्रचंड ‘बर्फबारी रिटर्न्स’

बर्फ की बारिश में ‘फ्रीज’ हुई जिंदगी, पहाड़ों पर प्रचंड ‘बर्फबारी रिटर्न्स’

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2017 08:44 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 08:45 pm IST

शिमला: लाहौल एवं स्पीति की संपूर्ण आदिवासी पट्टी, किन्नौर, पांगी और भरमौर एवं शिमला, कुल्लू और सिरमौर के उपरी इलाके भारी बर्फबारी के चलते आज राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए, जबकि निचले पहाड़ी

shimla- India TV Hindi
shimla

शिमला: लाहौल एवं स्पीति की संपूर्ण आदिवासी पट्टी, किन्नौर, पांगी और भरमौर एवं शिमला, कुल्लू और सिरमौर के उपरी इलाके भारी बर्फबारी के चलते आज राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए, जबकि निचले पहाड़ी इलाकों में लोगों को बारिश का सामना करना पड़ा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रोहतांग, कुंजम, साच, चानसेल एवं अन्य ऊंची पहाडि़यों के दर्रे और कांगड़ा में धौलाधार रेंज एवं सिरमौर में चुरधार रेंज में भारी बर्फबारी हुई और ऊंची पहाडि़यों में आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

उन्होंने कहा कि शिमला के ऊपरी क्षेत्र में आज सुबह वाहनों का यातायात निलंबित कर दिया गया, जबकि थ्योग तक हिंदुस्तान-तिब्बत राजमार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं। वहीं खारापत्थर एवं नेरवा में भारी बर्फबारी के चलते रोहरू और चोपल मार्ग बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में पारा शून्य के नीचे जाने के साथ शिमला के साथ ही कुफरी और नारकंडा के इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढंक गए। मध्यम और उंचाई वाली पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं और सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, भले ही बर्फबारी जारी है। अस्पताल की ओर जाने वाली सड़कों से बर्फ हटाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

भारमौर और मनाली में क्रमश: 55 सेमी और 54 सेमी बर्फबारी हुई, जबकि रोहतांग में 50 सेमी, चुरधार में 45 सेमी, खारापत्थर और नारकंडा में 40 सेमी, उदयपुर में 26 सेमी, थ्योग और सलोनी में 25 सेमी, कल्पा और माशोब्रा में 22 मिमी, डोदरा क्वार में 20 सेमी, शिमला में 17 सेमी और हरिपुरधार में 15 सेबी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने 17 जनवरी से अगले दो दिनों में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत