1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुकमा के मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा, 25 जवानों का गुनहगार कब आएगा हत्थे?

सुकमा के मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा, 25 जवानों का गुनहगार कब आएगा हत्थे?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2017 07:08 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 08:51 pm IST

सुकमा में सीआरपीएफ जवानों के गुनहगार नक्सलियों के खिलाफ सरकार क्या एक्शन लेती है, सबकी नजरें इस पर हैं। इस बीच, इस घातक हमले के मास्टरमाइंड नक्सली कमांडर की पहचान हो गई है। पता चला है कि उस पर पहले से ही 25 लाख रुपये का इनाम है। सीआरपीएफ की 74वीं बटा

raipur- India TV Hindi
raipur

रायपुर: सुकमा में सीआरपीएफ जवानों के गुनहगार नक्सलियों के खिलाफ सरकार क्या एक्शन लेती है, सबकी नजरें इस पर हैं। इस बीच, इस घातक हमले के मास्टरमाइंड नक्सली कमांडर की पहचान हो गई है। पता चला है कि उस पर पहले से ही 25 लाख रुपये का इनाम है। सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए हमले में 25 जवान शहीद हो गए। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि आखिर नक्सलियों ने कैसे और किसने इस हमले को अंजाम दिया है।

हमले का मास्टरमाइंड कौन ?

नाम- एस जेड सी हिडिमा

काम - नक्सली कमांडर

बदन पर खाकी वर्दी, सिर पर टोपी, हाथ में मशीनगन, पांव में पुलिसिया जुते और हाथ में घड़ी। पहली नजर में कोई भी इसे सुरक्षाबल का जवान समझ सकता है दिखने में सामान्य कद काठी का यही शख्स इस हमले का मास्टर माइंड है। जानकारी मिली है कि इसी के नेतृत्व में इस पूरे हमले को अंजाम दिया गया। 300 से ज्यादा की संख्या में नक्सली जुटे और सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर धावा बोल दिया।

मास्टरमाइंड नक्सली पर 25 लाख का इनाम

नक्सली कमांडर एस जेड सी हिडिमा पहले भी कई नक्सली हमले को अंजाम दे चुका है। ये मूलरूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला है। हिडिमा यहां के जगरगुण्डा पूवर्ती स्कुलपारा गांव का रहने वाला है। पुलिस से बचने के लिए हिडिमा कई नामों का इस्तेमाल करता है। नक्सलियों के बीच हिडिमा, माडवी, इदमुल और पोडियम भीमा नाम से जाना जाता है। इसने महज 8वीं तक की पढ़ाई की है। माना जाता है कि ये बीते 10 से ज्यादा साल से नक्सली हमलों में शामिल है। बड़ी बात ये है कि इसके संगठन में कई महिला नक्सली भी शामिल हैं।

सुकमा: नक्सली हमले की पूरी कहानी, जहां जवानों को धोखे से मारा गया

25 जवानों का गुनहगार कब आएगा हत्थे?

सुकमा का गुनहगार नक्सली एस जेड सी हिडिमा की लंबे समय से पुलिस को तलाश है। ये बेहद ही शातिराना अंदाज में हमले को अंजाम देता आया है। कल भी हिडिमा और उसके नक्सली ग्रुप ने बड़ी ही चालाकी से इस हमले को अंजाम दिया। नक्सली कमांडर हिडिमा ने दो शादी की है। इसकी पहली पत्नी बडेसेट्टी ने इसे छोड़ दिया है जबकि दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का इसके साथ ही रहती है और वो एक महिला नक्सली है।

देखिए वीडियो-

हिडिमा कई नाते-रिश्तेदार भी नक्सली रहे हैं लेकिन उनमें से कईयों ने अब सरेंडर कर सामान्य जिंदगी में लौट आए हैं। हिडिमा का नक्सली ग्रुप ऐसे खतरनाक हमले के लिए जाना जाता है। एक-दो नहीं पूरे तीन घंटे तक इन नक्सलियों के साथ कल मुठभेड़ हुई।

पता चला है कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों के शवों के साथ बर्बरता की और उनके शरीर को क्षत विक्षत किया। बस्तर के डीआईजी सुंदरराज के मुताबिक नक्सली 13 एके 47 रायफल, 3 इंसास और 3 एलएमजी लूटकर ले गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत