1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़

जम्मू एवं कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Jul 16, 2017 02:43 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। ए

Hizbul Mujahideen recruitment module busted in Jammu and...- India TV Hindi
Hizbul Mujahideen recruitment module busted in Jammu and Kashmir

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में हिजबुल मुजाहिद्दीन के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "इस मॉड्यूल का नेतृत्व कुपवाड़ा जिले का हंदवाड़ा निवासी हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर परवेज वानी कर रहा था।" (मानसून सत्र: कांग्रेस मांग सकती है विपक्ष से चीन और कश्मीर मुद्दे पर जवाब)

उन्होंने बताया, "(शनिवार को की गई) छापेमारी के दौरान तीन लोग गिरफ्तार किए गए। इस मॉड्यूल की योजना कुछ लड़कों को पाकिस्तान भेजने और वहां के आतंकवादी शिविरों में प्रशिक्षण दिलाने की थी।" पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में से एक अब्दुल राशिद बट मई में पाकिस्तान गया था और वहां पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिजबुल संचालित खालिद बिन वालिद शिविर में प्रशिक्षण लिया था।

पुलिस ने बताया, "उसे एक अलगाववादी संगठन की अनुशंसा पर नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से वीजा मिला था।" गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत