
हालांकि फैजान के कुछ टवीट सुषमा की तारीफ में भी लिखे है। सुषमा से मदद मांगने के बाद कई लोगों ने फैजान के पुराने ट्वीट की परतें उघारनी शुरू की। ऐसे टवीट सुषमा स्वराज को टैग भी किए हैं। फैजान को पुराने टवीट को लेकर सफाई देनी पड़ी कि वो सुषमा की तारीफ भी कर चुके हैं।
30 साल के फैजान पटेल पेशे से फोटोग्राफर हैं औऱ कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी सना फातिमा दिल्ली की हैं और सेल्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं।
यह पहली बार नहीं है कि सुषमा स्वराज किसी की इस तरह से मदद करने की बात कर रही हैं। सुषमा स्वराज ट्विटर के जरिए बहुत से ऐसे लोगों की मदद कर चुकी हैं, जिनका संबंध विदेश मंत्रालय से होता है। कुछ दिन पहले एक मामला आगरा से सामने आया था, जिसमें एक विदेशी बहू ने अपनी सास पर इल्जाम लगाया था कि सास उससे दहेज मांग रही है और दहेज न देने के कारण उसे घर से निकाल दिया है।
विदेशी बहू घर के बाहर ही भूख हड़ताल करती रही। जब सुषमा स्वराज को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक ट्वीट किया और इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। इसके बाद सास-ननद के खिलाफ एफआईआर के आदेश हो गए और अब विदेशी बहू ओल्गा एफिमेनकोवा अपने परिवार के साथ रह रही है।