1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब सुषमा ने एक Tweet करने वाले से कहा, ‘मेरे मंत्रालय में होते तो, सस्पेंड कर देती’

जब सुषमा ने एक Tweet करने वाले से कहा, ‘मेरे मंत्रालय में होते तो, सस्पेंड कर देती’

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2017 09:12 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 10:25 pm IST

नई दिल्ली: लोगों की समस्याओं को ध्यान और धैर्य से सुनने तथा उन्हें हल करने के लिए लोकप्रिय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विटर के माध्यम से पत्नी के स्थानांतरण का अनुरोध करने वाले इंजीनियर

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: लोगों की समस्याओं को ध्यान और धैर्य से सुनने तथा उन्हें हल करने के लिए लोकप्रिय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विटर के माध्यम से पत्नी के स्थानांतरण का अनुरोध करने वाले इंजीनियर पर तेज गुस्सा आया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ट्वीट का जवाब देते हुए सुषमा ने लिखा, यदि आप और आपकी पत्नी मेरे मंत्रालय में होते और स्थानांतरण के लिए ट्विटर पर ऐसा अनुरोध किया होता, तो मैंने अब तक निलंबन की चिट्ठी भेज दी होती।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित राज ने सुषमा से अनुरोध किया था कि वह झांसी रेलवे डिवीजन में तैनात उनकी पत्नी का स्थानांतरण करा दें। राज का ट्विटर हैंडल है एटदिरेट एसएमआईटीआरएजे07। उन्होंने ट्वीट किया था, सुषमास्वराज क्या आप भारत में हमारे वनवास को खत्म करने में मदद कर सकती हैं? मेरी पत्नी झांसी रेलवे में कर्मचारी है और मैं पुणे आईटी में काम करता हूं। एक साल से ज्यादा हो गया है।

राज के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सुषमा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी टैग कर दिया था। प्रभु ने अपने जवाब में व्यक्ति की सहायता करने में असमर्थता जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में फैसला लेने का अधिकार सिर्फ रेलवे बोर्ड के पास है।

तेजी से लोगों की समस्याएं सुलझाने वाले प्रभु ने ट्वीट किया, धन्यवाद सुषमास्वराज, इसे मेरे संज्ञान में लाने के लिए। मेरे द्वारा बनायी गयी नीति के अनुसार, मैं तबादलों में हस्तक्षेप नहीं करता। यह रेलवे बोर्ड का काम है।

सुमित राज ने साथ में एक दस्तावेज ट्वीट करके दावा किया है कि सरकारी नियम पति-पत्नी की एक स्थान पर नियुक्ति को बढ़ावा देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत